1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बहन अमृता संग 15 साल पुरानी तस्वीर

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बहन अमृता संग 15 साल पुरानी तस्वीर

 Published : Jun 05, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 06:13 pm IST

बहन के साथ मलाइका की ये तस्वीर फैन्स को खूब पसंद आ रही है। फैन्स के साथ बॉलीवुड सितारे भी प्यारे प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

malaika arora- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बहन अमृता संग 15 साल पुरानी तस्वीर Image Source : MALAIKA ARORA INSTAGRAM

मलाइका अरोड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर बहन अमृता अरोड़ा लडक के साथ एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की। अभिनेत्री ने एक 15 साल पुरानी थ्रोबैक फोटो शेयर की है, कैप्शन में लिखा "इस दिन उस साल... 15 साल पहले, फ्राइडे फ्लैशबैक। तस्वीर में जहां मलाइका अरोड़ा कलरफुल ड्रेस में ग्लैमरस लग रही हैं, वहीं अमृता अरोड़ा ने अपने ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। इस मेमरी पर फैन्स और बॉलीवुड सितारे खूब प्यार बरसा रहे हैं। अमृता अरोड़ा ने पोस्ट पर "लव दिस" लिखा। 

हाल ही में मलाइका ने पने बेटे के संग पुरानी तस्वीर शेयर की थीतस्वीर के साथ कैप्शन में मलाइका ने लिखा था- थ्रोबैक ऐसे समय में जहां जीवन नॉर्मल हुआ करता था। आज की तरह बैन नहीं था। (खाना, घूमना, किस करना, गले लगाना, काम, दोस्त और परिवार) जिंदगी को फॉर ग्रांटेड मत लो। पॉजिटिव रहो और चेहरे की स्माइल बनी रहने दो।

मलाइका की इस तस्वीर और मैसेज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अर्जुन कपूर संग उनका अफेयर बॉलीवुड की गॉसिप्स में रहता है। मलाइका इन दिनों घर पर कुकिंग करते हुए वक्त बिता रही हैं। मलाइका अपने कुकिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन