लॉकडाउन 3 लग चुका है जिसके बाद लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 17 मई तक लोगों को अपने घरों में ही रहना है। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपने अपने घरों पर हैं। सेलिब्रिटीज अपने फैन्स से टच मे रहने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। कभी वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी खाने की। हाल ही में मलाइका ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
Related Stories
तस्वीर में मलाइका अपने बेटे के संग नजर आ रही हैं। तस्वीर में अरहान काफी छोटे हैं जिसे देखकर पता चल रहा है कि ये तस्वीर काफी पुरानी है। तस्वीर के साथ कैप्शन में मलाइका ने लिखा है- थ्रोबैक ऐसे समय में जहां जीवन नॉर्मल हुआ करता था। आज की तरह बैन नहीं था। (खाना, घूमना, किस करना, गले लगाना, काम, दोस्त और परिवार) जिंदगी को फॉर ग्रांटेड मत लो। पॉजिटिव रहो और चेहरे की स्माइल बनी रहने दो।
मलाइका की इस तस्वीर और मैसेज को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अर्जुन कपूर संग उनका अफेयर बॉलीवुड की गॉसिप्स में रहता है। मलाइका इन दिनों घर पर कुकिंग करते हुए वक्त बिता रही हैं। मलाइका अपने कुकिंग वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।