1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तैमूर अली खान और बेटे अरहान की क्यूट फोटो

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तैमूर अली खान और बेटे अरहान की क्यूट फोटो

 Published : Feb 19, 2020 07:41 am IST,  Updated : Feb 19, 2020 07:42 am IST

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान और अरहान खान की फोटो शेयर की है।

taimur ali khan and arhaan khan- India TV Hindi
तैमूर अली खान और अरहान खान

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैन्स के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान और अपने बेटे अरहान खान की सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, करिश्मा कपूर और नताशा पूनावाला और मलाइका बेस्ट फ्रेंड हैं। यह पांचों अक्सर पार्टी करते हुए नजर आती हैं। 

मलाइका ने तैमूर और अरहान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे बेबी के साथ बेबो का बेबी। फोटो में तैमूर अरहान की तरफ देखते नजर आ रहे हैं।

मलाइका के फोटो शेयर करने के बाद इस पर फैन्स और सेलिब्रिटीज के रिएक्शन आने लग गए थे। अमृता अरोड़ा और भाव्या पांडे ने फोटो पर कमेंट किया है। फैन्स फोटो को बहुत क्यूट बता रहे हैं।

आपको बता दें मलाइका अरोड़ा हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में वॉक किया था। मलाइका ने डिजाइनर वरुण चक्कीलम के लिए वॉक किया था। रेड कलर के ब्राइडल लहंगे में मलाइका बेहद सुंदर लग रही थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन