1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मलंग' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, मस्कुलर बॉडी में नज़र आए आदित्य रॉय कपूर, इस अंदाज में दिखे अनिल कपूर और दिशा पटानी

'मलंग' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, मस्कुलर बॉडी में नज़र आए आदित्य रॉय कपूर, इस अंदाज में दिखे अनिल कपूर और दिशा पटानी

 Published : Jan 03, 2020 10:36 am IST,  Updated : Jan 03, 2020 06:13 pm IST

आदित्य और मोहित सूरी ने पहले साथ में 'आशिकी 2' (2013) में भी काम किया है।

malang first look poster aditya roy kapur- India TV Hindi
'मलंग' के फर्स्ट लुक पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर

Malang First Look: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर , अनिल कपूर और दिशा पटानी की अपकमिंग मूवी 'मलंग' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है। इसका ट्रेलर 6 जनवरी 2020 को आएगा। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

फर्स्ट लुक पोस्टर में आदित्य रॉय कपूर मस्कुलर बॉडी में नज़र आ रहे हैं। आदित्य के इस लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक लव स्टोरी के साथ-साथ थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर होगी। इसमें आदित्य पहली बार एक एक्शन हीरो के रोल में नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, इसमें आदित्य दो अलग-अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं।

फिर बदला 'रूही आफ्जा' का नाम, राजकुमार राव-जाह्नवी कपूर की फिल्म अब इस नाम से होगी रिलीज

वहीं, दिशा पटानी और अनिल कपूर का भी फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है।

आदित्य रॉय, दिशा पाटनी और अमिल कपूर के बाद अब मलंग से कुणाल खेमू का लुक भी आउट हो गया है।

इस फिल्म में आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नज़र आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शिवाकर्माणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

आदित्य और मोहित सूरी ने पहले साथ में 'आशिकी 2' (2013) में भी काम किया है। वहीं, मोहित के साथ दिशा की ये पहली फिल्म होगी।

आदित्य 'मलंग' के अलावा इस साल महेश भट्ट की मूवी 'सड़क 2' और अनुराग बसु की फिल्म में भी नज़र आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन