1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Valentine's Week में आखिर क्यों तेजी से वायरल होने लगा ये वीडिया, जाने कौन है ये लड़की

Valentine's Week में आखिर क्यों तेजी से वायरल होने लगा ये वीडिया, जाने कौन है ये लड़की

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Feb 12, 2018 10:25 am IST,  Updated : Feb 14, 2018 11:45 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में स्कूल वक्त का रोमांस दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने का कारण है इसमें दिखाई देने वाली लड़की है। अब देखते ही देखते ये वीडियो इस वीक में प्यार का प्रतीक बन गया है।

Priya prakash- India TV Hindi
Priya prakash

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसकी आज कल हर ओर चर्चा हो रही है। इस वीडियो में स्कूल वक्त का रोमांस दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने का कारण है इसमें दिखाई देने वाली लड़की है। बता दें कि यह मलयाली फिल्मों की अदाकारा प्रिया प्रकाश वारियर हैं। वैलेंटाइन डे वीक के दौरान वायरल हो रहे इस वीडियों में आंखों ही आंखों में इश्क बयां करते हुए दिखाया गया है। अब देखते ही देखते ये वीडियो इस वीक में प्यार का प्रतीक बन गया है। इसे लाखों बार शेयर और लाइक किया जा चुका है।

गौरलतब है कि यह वीडियो क्लिप आगामी मलयाली फिल्म 'उरु अदार लव' के गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ का एक हिस्सा है। इस गाने को शान और ए.आर. रहमान ने मिलकर कंपोज किया है। इसमें कई प्रेमी जोड़े दिखाई दे रहे हैं, जो आंखों की भाषा से अपने दिल की बात को बयां करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह फिल्म प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में आ गई हैं। उनकी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा की जा रही है। फिल्मकार उमर लूलू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का यह गाना जल्द ही टॉप ट्रेडिंग वीडियो में अपनी जगह बनाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन