1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस तरह गुजरा मनीष मल्होत्रा का बचपन

इस तरह गुजरा मनीष मल्होत्रा का बचपन

 Published : Jul 22, 2017 04:58 pm IST,  Updated : Jul 22, 2017 04:58 pm IST

करीना कपूर, काजोल, आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपने डिजाइन किए गए खूबसूरत परिधान में शानदार लुक देने वाले सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कहना है कि वह बचपन में उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद था।

MANISH- India TV Hindi
MANISH

नई दिल्ली: मनीष मल्होत्रा एक ऐसा नाम है जिसका बॉलीवुड से लेकर आम इंसान तक हर कोई फैन है। लड़कियां तो मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए ड्रेस को लेकर काफी उत्साहित रहत हैं। करीना कपूर, काजोल, आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपने डिजाइन किए गए खूबसूरत परिधान में शानदार लुक देने वाले सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का कहना है कि वह बचपन में पढ़ने में बहुत अच्छे नहीं थे, पर उन्हें फिल्में देखना बहुत पसंद था। मल्होत्रा ने न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के 'द मार्क एंड डेब्रा लेस्ली आंट्रप्रनर्स लैब' में कहा, "मेरा पूरा बचपन थियेटर में फिल्में देखते हुए बीता। मेरा पढ़ने में मन नहीं लगता था, मेरी रुचि केवल फिल्मों में थी। स्कूल गुरुवार को बंद रहता था और शनिवार को आधे दिन का अवकाश होता था तो मैं मुंबई के बांद्रा में तीन लोकप्रिय थियेटरों- गेटी, गैलेक्सी तथा जेमिनी जाया करता था।"

बॉलीवुड के बड़े प्रशंसकों में से एक मल्होत्रा ने कहा कि उन्हें उनकी मां फिल्में देखने के लिए प्रोत्साहित करती थीं, क्योंकि उन्हें कलाकारों, संगीत, गानों और फिल्म में कलाकारों के परिधानों में रुचि थी।

बतौर डिजाइनर अपने करियर की शुरुआत से पहले मॉडलिंग कर चुके मल्होत्रा ने कहा, "किशोरावस्था में मैं अपने काम को लेकर पूरी तरह गंभीर था। मैं हमेशा से अपने जीवन में कुछ करना चाहता था। मैं अतिरिक्त पॉकेट मनी के लिए एक बुटीक से जुड़ा। फैशन में मेरी रुचि थी। मैं स्केच बनाता था और मैनेक्वीन्स पर तमाम तरह के कपड़ों को ट्राई करता था।"

मल्होत्रा पिछले 25 से भी अधिक वर्षो से बॉलीवुड के एक सफल डिजाइनर हैं।

(इनपुट- आईएनएस)

जब आईफा के मंच पर फिसल गया मनीष मल्होत्रा का पांव

​मनीष मल्होत्रा ने बताया इस तरह हर कोई पहन पाएगा डिजाइनर कपड़े

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन