1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरगिस का किरदार फिर याद दिलाएगा मनीषा कोइराला को कैंसर का दर्द

नरगिस का किरदार फिर याद दिलाएगा मनीषा कोइराला को कैंसर का दर्द

 Published : Apr 19, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Apr 19, 2017 04:42 pm IST

संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। दरअसल इस फिल्म में...

dutt manisha- India TV Hindi
dutt manisha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में अभिनेत्री मनीषा कोइराला भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। दरअसल इस फिल्म में वह संजय दत्त की मां नरगिस का किरदार निभाते हुए वह अपने ही जीवन के कुछ पलों से दोबारा गुजरेंगी। बता दें कि मनीषा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री नरगिस पाचक ग्रंथी (पैन्क्रियाज) कैंसर से पीडि़त थीं और उनका वर्ष 1981 में उनका देहांत हो गया था।

अज़ान मामले में मीका सिंह ने सोनू निगम को दी ऐसी सलाह

मनीषा ने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “जब कभी मैं कैंसर के मरीज को देखती हूं, वह क्षण दोबारा उससे गुजरने जैसा होता है। मैं किसी भी तरह से प्रभावित हो जाती हूं। मैं जब नरगिस जी का किरदार अदा करूंगी, यकीनन मैं उससे गुजरंगी।“

अभिनेत्री समाजिक अभियान ‘माय हेयर फॉर कैंसर’ के लॉन्च के दौरान बोल रही थीं। यह नरगिस फाउंडेशन और हेयर केयर ब्रांड रिचफील की एक पहल है। संजय दत्त की बहन और पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी इस मौके पर मौजूद थीं।

आधी रात को आलिया भट्ट के साथ ऐसा क्या हुआ कि...

मनीषा ने कहा, “ऑनस्क्रीन पर नरगिस जी का किरदार अदा करना बड़ा अवसर और सम्मान है। वह एक दिग्गज अभिनेत्री थीं। मैं आशा करती हूं कि मुझे मिले इस अवसर के साथ मैं न्याय कर पाऊंगी।“ मनीषा को 2012 में गर्भाशय के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। इस भयंकर बीमारी से लड़ाई लड़ने और जीतने के बाद वह अभी कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाने में सक्रिय हिस्सा ले रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन