1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धार्थ मल्होत्रा संग पहली बार काम कर बेहद खुश हैं मनोज बाजपेयी

सिद्धार्थ मल्होत्रा संग पहली बार काम कर बेहद खुश हैं मनोज बाजपेयी

 Published : Oct 25, 2017 01:42 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 01:42 pm IST

मनोज बाजपेयी अब तक के अपने अभिनय करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुके हैं। उनके साथ काम करना किसी भी अभिनेता या फिल्मकार के लिए अपने आप में एक बड़ी बात है। बता दें कि इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'अय्यारी' को लेकर सुर्खियों...

manoj Bajpayee- India TV Hindi
manoj Bajpayee

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मनोज बाजपेयी अब तक के अपने अभिनय करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतार चुके हैं। उनके साथ काम करना किसी भी अभिनेता या फिल्मकार के लिए अपने आप में एक बड़ी बात है। बता दें कि इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'अय्यारी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। सिद्धार्थ के साथ पहली बार पर्दे पर काम करने को लेकर मनोज का कहना है कि युवा अभिनेता के साथ काम करना बेहतरीन रहा। मनोज ने कहा, "सिद्धार्थ जैसे अच्छे इंसान के साथ काम करने से पता चलता कि वह महान हैं। 'अय्यारी' में काम के दौरान हमने अच्छा रिश्ता बना।"

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म को उन्होंने शानदार पटकथा बताया। उन्होंने कहा, "यह सर्वश्रेष्ठ पटकथाओं में से एक है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह सैन्य खुफिया और इसके लिए काम कर रहे लोगों के बारे में है।" आगामी फिल्म 'रुख' की रिलीज के लिए तैयार मनोज ने कहा कि 'अय्यारी' फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा, "यह सौभाग्य की बात है कि मुझे 'अय्यारी' में भूमिका निभाने का मौका मिला।" प्लेन सी और जयंतीलाल गडा (पेन) द्वारा प्रस्तुत फिल्म शीतल भाटिया, धवल जयंतीलाल गडा और मोशन पिक्च र कैपिटल द्वारा निर्मित है। फिल्म में इन दोनों सितारों के अलावा अभिनेत्री राकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 9 फरवरी, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन