मुंबई: अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि उनके जुड़वां बेटों लव और कुश का नामकरण दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने किया था। शत्रुघ्न ने इसका खुलासा 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर किया।
Related Stories
शत्रुघ्न के तीन भाइयों के नाम पौराणिक राम, लक्ष्मण और भरत के नाम पर रखे गए। शत्रुघ्न जब जुड़वां बेटों के पिता बने तो मनोज कुमार ने बच्चों का नाम लव और कुश रखा।
शत्रुघ्न ने कहा, "इससे पहले कि मैं और पूनमजी (शत्रुघ्न की पत्नी) बेटों का नाम सोच पाते, मनोज कुमार ने बेटों का नाम रख दिया और कहा, 'रामायण में अब लव-कुश आ गए।'
यहां देखे बॉलीवुड की कुछ और खबरें...
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को चढ़ा फिट होने का चस्का, घर में ही खोल डाला जिम
Gully Boy Trailer: 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणवीर सिंह बने हैं सड़कछाप रैपर