1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को चढ़ा फिट होने का चस्का, घर में ही खोल डाला जिम

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को चढ़ा फिट होने का चस्का, घर में ही खोल डाला जिम

 Published : Jan 09, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 02:45 pm IST

खुद को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए रानी ने अपने घर की छत पर ही एक्सरसाइज और योग का पूरा इंतज़ाम कर लिया है। वो एक दम देसी स्टाइल में खुद को फिट करने के लिए जुटी हुई हैं। 

 रानी चटर्जी- India TV Hindi
 रानी चटर्जी

भोजपुरी डेस्क: भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने बिंदास और मस्तमौला स्टाईल से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। रानी हर बार कुछ न कुछ ऐसा करती हैं, जो उनके फैंस को उनके दिल के और भी करीब ले आता है। बता दें, इन दिनों रानी को फिट होने का चस्का चढ़ा है। फिट बनने के लिेए आमतौर पर सब जिम जॉइन करते हैं लेकिन रानी ने कुछ हट के किया है। जी हां, रानी ने महंगे जिम की राह को छोड़ अपने घर को ही जिम बना लिया है।

खुद को फ्लेक्सिबल बनाने के लिए रानी ने अपने घर की छत पर ही एक्सरसाइज और योग का पूरा इंतज़ाम कर लिया है। वो एक दम देसी स्टाइल में खुद को फिट करने के लिए जुटी हुई हैं। इसके साथ ही उन्होनें सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो अपलोड किए हैं, जिन्में वो एक्सरसाइज करती नज़र आ रही हैं। हाल ही में रानी चटर्जी ने एक फनी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो योग करते-करते डांस करने लगती है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।

वैसे भोजपुरी सिनेमा की ये एक्ट्रेस अपने डांस के जलवों के लिए काफी जानी जाती हैं। बता दें, अपने यूट्यूब चैनल पर रानी डांस के कई वीडियो अपलोड करती रहती हैं, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आते हैं। इन्होंने अपना स्क्रीन डेब्यू भोजपुरी फिल्म ""ससुरा बड़ा पैसा वाला(2004)" से किया था, जो काफी हिट गई थी। रानी चटर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 6 बार भोजपुरी अवार्ड मिल चुका है।

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

यहां पढ़िए उरी का मूवी रिव्यू

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: अनुपम खेर समेत 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन