मुंबई: मनोज तिवारी ने साल 2002 में अपना एक गाना रिलीज किया था जिसके बोल बहुत ही अजीब थे लेकिन लोगों की जुबान पर ये गाना चढ़ गया था, अभी भी यह गाना अक्सर सुनने को मिल जाता है। अब इसी गाने को नाइजीरिया के सिंगर सैम्युअल सिंह ( Samuel Singh) ने आवाज दी है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। कैंसर की वजह से एक हाथ गंवा चुके सैम्युअल सिंह अक्सर भोजपुरी गाना गाते हैं और यूट्यूब पर अपलोड करते हैं।
Related Stories
गाना देखते ही देखते सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हफ्ते भर पहले रिलीज हुए इस गाने को करीब 70 लाख लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए ये गाना...
सैम्युअल अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर वीडियोज अपलोड करते रहते हैं, हाल ही में उन्होंने दारू पार्टी गाना भी अपलोड किया था। उनके इंडियन फैंस की संख्या काफी हो गई है, अपने गानों को विदेशी शख्स के मुंह से सुनकर इंडियन्स भी खूब खुश होते हैं और दिल खोलकर कमेंट बॉक्स में प्यार लुटाते रहते हैं।
भोजपुरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें