1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मणिकर्णिका' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे मनोज कुमार, कहा- कंगना लक्ष्मी बाई का किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं

'मणिकर्णिका' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे मनोज कुमार, कहा- कंगना लक्ष्मी बाई का किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं

 Published : Jan 24, 2019 02:07 pm IST,  Updated : Jan 24, 2019 02:07 pm IST

मनोज कुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि कंगना पर्दे पर उनका किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं। फिल्म में हर किसी ने शानदार काम किया है लेकिन कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को परदे पर अमर कर दिया।"

मणिकर्णिका- India TV Hindi
मणिकर्णिका

मुंबई: दिग्गज अभिनेता-फिल्मकार मनोज कुमार ने अभिनेत्री कंगना रानौत की फिल्म 'मर्णिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। फिल्म देखने के बाद भारत कुमार ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा कि वह रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं।

मनोज कुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि कंगना पर्दे पर उनका किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुई हैं। फिल्म में हर किसी ने शानदार काम किया है लेकिन कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को परदे पर अमर कर दिया।"

कंगना की बहन रंगोली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मनोज कुमार की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो मणिकर्णिका के पोस्टर के सामने व्हील चेयर पर बैठे नजर आ रहे हैं। वो पहले से काफी कमजोर नजर आएं।

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन