1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज के सेट से दिखी मानुषी छिल्लर की संयोगिता के रूप में पहली झलक

अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज के सेट से दिखी मानुषी छिल्लर की संयोगिता के रूप में पहली झलक

 Published : Jan 24, 2020 10:54 am IST,  Updated : Jan 24, 2020 11:24 am IST

2017 में मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस तस्वीर को मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ' संयोगिता, पृथ्वीराज।'

Manushi Chhillar- India TV Hindi
Manushi Chhillar

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर की स्टार कास्ट से सजी फिल्म 'पृथ्वीराज' से संयोगिता की पहली झलक सामने आई है। लीड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने मेकअप रूम में ली गई एक शैडो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही शुरु हुई थी। फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

2017 में मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस तस्वीर को मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ' संयोगिता, पृथ्वीराज।'

आपको बता दें कि इस पृथ्वीराज फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हो गई थी। जिसके लिए पूजा-पाठ रखा गया था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। 

अक्षय कुमार और नुपुर सेनन के गाने 'फिलहाल' का आएगा पार्ट 2, शेयर किया पोस्ट 

प्रथ्वीराज एक रोमांटिक कहानी है। जिसमें प्रथ्वीराज की पहली पत्नी संयोगिता बनी हुई हैं। इसके साथ ही मानव विज मौहम्मद गौरी का किरदार निभाएंगे।  

 
आपको बता दें कि इतिहास में प्रथ्वीराज की 4 पत्नियों का जिक्र है। लेकिन फिल्म में सिर्फ 2 पत्नियों को ही दिखाया जाएगा। जिसमें दूसरी पत्नी का किरदार कोई टीवी एक्ट्रेस करेगी। 

इस फिल्म में मानुषी, अक्षय के अलावा मानव विज, आशुतोष राणा, सोनू सूद नजर आएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन