1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अक्षय कुमार और नुपुर सेनन के गाने 'फिलहाल' का आएगा पार्ट 2, शेयर किया पोस्ट

अक्षय कुमार और नुपुर सेनन के गाने 'फिलहाल' का आएगा पार्ट 2, शेयर किया पोस्ट

 Published : Jan 23, 2020 11:02 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 11:02 pm IST

अक्षय कुमार और नुपुर सेनन की म्यूजिक वीडियो फिलहाल का पार्ट 2 आने वाला है। अक्षय कुमार ने पोस्टर शेयर किया है।

filhall part 2- India TV Hindi
फिलहाल पार्ट 2

अक्षय कुमार और नुपुर सेनन का म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' लोगों को बहुत पसंद आया है। यूट्यूब पर इसे 500 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बी प्राक के गाने की सफलता के बाद अब इस गाने का पार्ट 2 आने वाला है। गाने के सीक्वल का पोस्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने फिलहाल पार्ट 2 का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- दूसरे गाने के साथ कहानी जारी रहेगी।

यह गाना अक्षय कुमार और नुपुर सेनन पर फिल्माया गया था। गाने को जानी ने कंपोज किया था और बी प्राक ने गाया था। इस गाने से अक्षय कुमार ने म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया था वहीं नुपुर ने इस गाने से म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन