1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mardaani 2 box office collection day 3: रानी मुखर्जी की फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

Mardaani 2 box office collection day 3: रानी मुखर्जी की फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये

 Published : Dec 16, 2019 10:44 am IST,  Updated : Dec 16, 2019 03:10 pm IST

'मर्दानी 2' में रानी, शिवानी शिवाजी राव के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जो एक निडर पुलिस अधिकारी हैं।

Mardaani 2 box office collection day 3 - India TV Hindi
'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी

मुंबई: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' 13 दिसंबर 2019 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने दो दिन में अच्छी कमाई की है और उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे दिन यानि रविवार को मूवी 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' का वीकेंड शानदार रहा। फिल्म ने तीसरे दिन भी शानदार कमाई की है। शुक्रवार को 3.80 करोड़, शनिवार को 6.55 करोड़ और रविवार को 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिन में कुल 18.15 करोड़ कमा लिए हैं।'

नए साल पर बॉक्स ऑफिस पर होगी जबरदस्त टक्कर, 'तानाजी', 'छपाक' और 'दरबार' एक साथ होगी रिलीज

'मर्दानी 2' में रानी, शिवानी शिवाजी राव के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जो एक निडर पुलिस अधिकारी हैं। रानी को इसमें एक कुख्यात अपराधी का पीछा करते दिखाया गया है जो दुष्कर्म जैसे घृणित अपराधों को भयावह ढंग से अंजाम देता है। ये गोपी पुथरण द्वारा निर्देशित और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म है।

वहीं, 'मर्दानी' 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें रानी ने शिवानी रॉय नामक एक पुलिसकर्मी का किरदार निभाया था जो नाबालिग लड़कियों की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन