1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सरजा की वाइफ मेघना राज ने इस तरह मनाया बेबी शॉवर, नजर आए एक्टर

दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सरजा की वाइफ मेघना राज ने इस तरह मनाया बेबी शॉवर, नजर आए एक्टर

 Published : Oct 05, 2020 10:16 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 10:16 pm IST

पति के निधन के वक्त वो मां बनने वाली थीं और उनके ना रहने पर भी मेघना ने वैसा ही बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया जैसा चिरंजीवी सरजा चाहते थे।

meghna- India TV Hindi
मेघना का बेबी शॉवर Image Source : INSTAGRAM- MEGHNA

दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सरजा की वाइफ मेघना राज का आज बेबी शॉवर हुआ, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। दरअसल तस्वीर वायरल होने की खास वजह येभी है कि मेघना के साथ दिवंगत अभिनेता भी नजर आए। चिरंजीवी सरजा का उन्हीं के साइज का कटआउट उनकी वाइफ के बगल में रखा गया था, ऐसा लग रहा था अपने बेटे की गोदभराई में वो भी शामिल हैं।

मेघना कन्नड़ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं। पति के निधन के वक्त वो मां बनने वाली थीं और उनके ना रहने पर भी मेघना ने वैसा ही बेबी शॉवर सेलिब्रेट किया जैसा चिरंजीवी सरजा चाहते थे। बेबी शॉवर के दौरान मेघना ने हरे और पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। स्टेज पर बैठी मेघना के साथ उनके साथ उनके परिवार के लोग भी नजर आए। एक्ट्रेस ने चिरंजीवी के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे सबसे दो स्पेशल लोग। चीरू तुम इसी तरह चाहते थे और ऐसा ही होगा... हमेशा। 

बता दें, चिरंजीवी के निधन के कुछ हफ्ते बाद मेघना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने पति को याद किया था, और इस बात की जानकारी दी थी कि उनके घर नन्हा सदस्य आने वाला है। एक्ट्रेस ने लिखा था- हमारा नन्हा सा मेहमान तुम्हारा दिया हुआ तोहफा है, इस चमत्कार के लिए मैं तुम्हारी आभारी हूं। मैं बच्चे के रूप में तुम्हें इस दुनिया में वापस लाने का इंतजार कर रही हूं और मैं तुम्हारी मुस्कान देखने के लिए बेताब हूं। मैं तुम्हारा इंतजार करूंगी और तुम मेरा दूसरी तरफ इंतजार करोंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन