1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. "चिड़ियाघर" के मेंढ़क प्रसाद पहुंचे कोमा में

"चिड़ियाघर" के मेंढ़क प्रसाद पहुंचे कोमा में

 Published : Jun 30, 2015 07:19 pm IST,  Updated : Jul 01, 2015 06:12 pm IST

नई दिल्ली: सब टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल 'चिड़ियाघर' के मेंढ़क प्रसाद की भूमिका में दिखने वाले मनीष विश्वकर्मा कोमा में है। मुबंई में आर ए कॉलोनी के पास मनीष की बाइक को

IndiaTV Hindi
"चिड़ियाघर" के मेंढ़क प्रसाद पहुंचे कोमा में

नई दिल्ली: सब टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल 'चिड़ियाघर' के मेंढ़क प्रसाद की भूमिका में दिखने वाले मनीष विश्वकर्मा कोमा में है। मुबंई में आर ए कॉलोनी के पास मनीष की बाइक को एक बस चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें केम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उनकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवा गिया गया।

खबरों के अनुसार मनीष अपनी बाइक से चिड़ियाघर की शूटिंग के लिए जा रहे थें। बस ने उनकी बाइक पर पीछे से टक्कर मारी और ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

एक्सिडेंट के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हे नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। काफी देर तक सेट पर न पहुंचने के कारण 'चिड़ियाघर' सीरियल की टीम ने मनीष को फोन किया तो  मनीष का इलाज कर रहे डॉक्टर ने उन्हें एक्सिडेंट  की खबर बताई।

मनीष ने हादसे के वक्त हेलमेट भी पहना हुआ था। लेकिन इसके बावजूद उन्हे सिर पर गंभीर चोटें आई। हमारी दुआएं उनके साथ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन