1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर मीका सिंह के घर में हुई लाखों की चोरी, गहने और कैश लेकर आरोपी फरार

सिंगर मीका सिंह के घर में हुई लाखों की चोरी, गहने और कैश लेकर आरोपी फरार

 Published : Jul 31, 2018 10:15 am IST,  Updated : Jul 31, 2018 10:15 am IST

मीका सिंह घर में चोरी की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि ओशिवारा में स्थित उनके घर से 2 लाख रुपए के गहने और 1 लाख कैश चोरी हो गया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली है और फिलहाल जांच की जा रही है।

Mika Singh- India TV Hindi
Mika Singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर मीका सिंह घर में चोरी की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि ओशिवारा में स्थित उनके घर से 2 लाख रुपए के गहने और 1 लाख कैश चोरी हो गया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने के बाद मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली है और फिलहाल जांच की जा रही है। यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंलाग रही है। सीसीटीवी के मुताबिक ही कहा जा रहा है कि यह वारदात शाम को करीब 3 से 4 बजे की बीच हुी है। इसके बाद से मीका के घर में काम करने वालों और इस समय के बीच उनके घर आने जाने वाले सभी लोगों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

खबरों के मुताबिक पुलिस को मीका सिंह के साथ ही काम करने वाले एक पियानो आर्टिस्ट अंकित वासन पर संदेह है। वह पिछले 14 सालों से उनके साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि अभी इस मामले की जांच चल रही है। कहा जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में वारदात के समय एक शख्स मीका सिंह के घर में घुसते और बाहर दिख रहा है।

गौरतलब है कि अंकित वासन दिल्ली के रहने वाले हैं। वह मीका सिंह के प्रोजेक्ट्स और लाइव शोज का आयोजन करते हैं। खबरों के मुताबिक मीका के मैनेजर ने ही पुलिस को इस बात की जानकारी दी कि चोरी की घटना के बाद से ही अंकित का कुछ पता नहीं है। पुलिस के मुताबिक अंकित, मीका के अंधेरी में स्थित स्टूडियो के पास ही रहता है और वह कभी भी उनके घर आता जाता रहता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन