1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम रहीम को शुभकामनाएं देकर फंसे सिंगर मीका सिंह, पढ़िए क्या है पूरा मामला

राम रहीम को शुभकामनाएं देकर फंसे सिंगर मीका सिंह, पढ़िए क्या है पूरा मामला

 Published : Aug 26, 2017 11:49 am IST,  Updated : Aug 26, 2017 11:49 am IST

मीका ने राम रहीम के फैसले से ठीक पहले उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दे डाली।

mika singh ram rahim- India TV Hindi
mika singh ram rahim

नई दिल्ली: साध्वी रेप केस में 15 साल बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को कोर्ट ने दोषी पाया और जेल भेज दिया। राम रहीम के समर्थकों ने फैसला आने पर खूब उत्पात मचाया। अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हैं। सोशल मीडिया पर राम रहीम के समर्थकों और के खिलाफ काफी ट्वीट किया जा रहा है। उधर राम रहीम के फैसले वाले दिन सिंगर मीका सिंह ने ऐसा ट्वीट किया कि वो लोगों के निशाने पर आ गए। मीका ने राम रहीम के फैसले से ठीक पहले उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दे डाली। मीका ने ट्वीट करके लिखा है, गुरमीत राम रहीम भाईजी को मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं कोर्ट सही फैसला लेगा। अच्छी चीजें समय पर ही होती हैं।

मीका के इस ट्वीट का लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है मीका को एक रेपिस्ट का समर्थन करने में शर्म आनी चाहिए।

शुक्रवार को सिर्फ मीका सिंह ही नहीं अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी ट्वीट को लेकर ट्रोल किये गए। 25 अगस्त को राम रहीम पर फैसला आया और उसी दिन सिद्धार्थ की फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ रिलीज हुई। सिद्धार्थ ने अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया कि ट्विटर यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।

यहां पढ़िए, पूरा मामला

अभिनेता ऋषि कपूर ने भी राम रहीम को लेकर एक ट्वीट किया है। ऋषि ने लिखा है, फ्रॉड, धोखेबाज बाबाओं पर अंधभक्ति। सरकार को इन सभी लोगों को सजा दिलानी चाहिए। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, गुरमीत, आसाराम और नित्यानंद सब क्रिमिनल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन