1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिंद सोमन की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, बताया कौन सा काढ़ा पीते थे

मिलिंद सोमन की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव, बताया कौन सा काढ़ा पीते थे

 Published : Apr 05, 2021 07:04 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 07:04 pm IST

मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता ने कोविड का टेस्ट कराया और 14 दिन बाद मिलिंद की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस के टेस्ट में निगेटिव पाई गई हैं।

मिलिंद सोमन milind soman instagram- India TV Hindi
मिलिंद सोमन की कोविड रिपोर्ट आई निगेटिव Image Source : MILIND SOMAN INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन 14 दिन बाद आखिरकार कोविड निगेटिव हो चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंकिता की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अंकिता और मिलिंद ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। मिलिंद सोमन ने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी ने उनका बेहद ख्याल रखा। इसके साथ ही मिलिंद ने फैंस के लिए अपना स्पेशल काढ़ा भी शेयर की है। इंस्टाग्राम पर अपनी और पत्नी की फोटो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा है- ''आपकी सभी की इच्छाओं और निरंतर सकारात्मकता के लिए धन्यवाद। किसी भी बीमारी में, मेरा मानना ​​है कि चिकित्सा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सकारात्मकता है। वास्तव में, स्वस्थ जीवन जीने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू सकारात्मकता है। और पॉजिटिव होने पर ध्यान कैसे दें, अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा कैसे लाएं, यह यात्रा है, और निरंतर प्रयास।''

अक्षय कुमार से विक्की कौशल तक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर का शिकार हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स, पढ़ें पूरी लिस्ट

मिलिंद आगे लिखते हैं- ''शुक्रिया अंकिता जो इसके बारे में जो सुनते ही गुवाहाटी से आ गई, हालांकि मैंने मना किया था उन्होंने किसी एंजेल की तरह मेरा ख्याल रखा, जबकि यह सुनिश्चित करना था कि वह हर समय सुरक्षित रहें।''

'भाभी जी घर पर हैं' की अंगूरी भाभी शुभांगी अत्रे हुईं कोरोना संक्रमित

अपने काढ़े के बारे में बताते हुए मिलिंद ने लिखा- ''चूंकि आप में से कई ने पूछा था तो मैं बता दूं मैंने धनिया और मेथी के बीज, काली मिर्च, तुलसी के पत्ते, अदरक और गुड़ से बना काढ़ा पिया, पहले हफ्ते मेरी स्मेल चली गई थी, लेकिन कोई अन्य लक्षण नहीं थे। मैंने पांच दिनों के लिए ब्लड थिनर लिया, क्योंकि मेका डी डिमर का स्तर बढ़ गया था। कोई अन्य दवा या सप्लीमेंट नहीं ली। अपने डॉक्टर की बात हर समय सुनें। साथ देने के लिए डॉ. जीवन जैन को धन्यवाद।''

कोविड पॉजिटिव आलिया भट्ट इस तरह आइसोलेशन में गुजार रही हैं दिन, शेयर की तस्वीर

मिलिंद ने आखिर में लिखा- ''छोटी सी दौड़ के लिए जा रहा हूं।''

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन