1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: मिलिंद सोमन की मां ने 81 साल की उम्र में लगाए पुशअप्स, साड़ी में स्किपिंग करती आईं नज़र, यूजर्स बोले- वंडर वुमन

Video: मिलिंद सोमन की मां ने 81 साल की उम्र में लगाए पुशअप्स, साड़ी में स्किपिंग करती आईं नज़र, यूजर्स बोले- वंडर वुमन

 Published : Dec 26, 2020 10:44 am IST,  Updated : Dec 26, 2020 10:44 am IST

इस वीडियो में मिलिंद की मां ऊषा पुशअप्स और स्किपिंग करती दिखाई दे रही हैं। मिलिंद की वाइफ अंकिता ने इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शुरुआत में कह रही हैं- हम में से हर किसी में एक वंडर वुमन है।

milind soman mother wonder woman- India TV Hindi
मिलिंद सोमन की मां ने 81 साल की उम्र में लगाए पुशअप्स Image Source : INSTAGRAM: ANKITA_EARTHY/MILINDRUNNING

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं, ये बात लगभग सभी जानते हैं, लेकिन उनकी मां ऊषा सोमन भी 81 साल की उम्र में एकदम सेहतमंद हैं। आपने आजकल के युवाओं को भी पुशअप्स या स्किपिंग करते समय सांस फूलते और थकते देखा होगा, लेकिन मिलिंद की मां को देखकर आपके मुंह से 'वाह' निकल जाएगा और आप तारीफों के पुल बांधते नहीं थकेंगे। मिलिंद अक्सर अपनी मां के वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। इन दिनों उनकी मां का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में मिलिंद की मां ऊषा पुशअप्स और स्किपिंग करती दिखाई दे रही हैं। मिलिंद की वाइफ अंकिता ने इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शुरुआत में कह रही हैं- हम में से हर किसी में एक वंडर वुमन है। 

पौरषपुर का ट्रेलर: मिलिंद सोमन, शिल्पा शिंदे एक असाधारण साम्राज्य की कहानी में आएंगे नजर

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है- जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मुझे वंडर वुमन कितनी ज्यादा पसंद है। हर किसी के अंदर वंडर वुमन है। ऊषा सोमन 81 की उम्र में।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो मिलिंद ऑल्ट बालाजी और जी5 के बहुप्रतीक्षित शो - 'पौरषपुर' में नज़र आएंगे। इसमें अन्नू कपूर,शिल्पा शिंदे, शहीर शेख, साहिल सलाथिया, पोलोमी दास, अनंतविजय जोशी, फ्लोरा सैनी और आदित्य लाल के साथ कई और कलाकार भी शामिल हैं।

16वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि आधारित 'पौरषपुर' की दुनिया में राजा भद्रप्रताप सिंह अन्नू कपूर को एक बेहद बुरे साम्राज्य पर शासन करते हुए दिखाया जाएगा। एक ऐसा राज्य जहां महिलाओं को इच्छा के एक वस्तु के तौर पर देखा जाता है। यहां महिलाओं की स्वतंत्रता पर भी रोक लगाई हुई है। एक ऐसे शासन व्यवस्था में रानी मीरावती (शिल्पा शिंदे) पुरुष-प्रधान कानूनों को चुनौती देती हैं।

आंखों में काजल और नाक में नथ पहने मिलिंद सोमन ने शेयर की फोटो, फैंस बोले- क्या 'लक्ष्मी' में निभा रहे हैं कोई रोल!

मिलिंद सोमन इसमें बोरिस के किरदार में एक ट्रांस जेंडर के रूप में नजर आने वाले हैं, जो राज्य के नियमों पर सवाल उठाते हुए एक क्रांति की शुरूआत करते हैं। इनके अलावा, भानू के रूप में साहिल सलाथिया, वीर सिंह के रूप में शहीर शेख, काला के रूप में पोलोमी दास, प्रिंस आदित्य के रूप में अनंतविजय जोशी नजर आएंगे। पौरषपुर साम्राज्य की साहसिक और क्रूर कहानियों के कई अलग-अलग मोड़ हैं, जो दर्शकों को अपने साथ जोड़े रखेंगे।

शचींद्र वत्स द्वारा निर्देशित इस शो को 29 दिसंबर को केवल ऑल्ट बालाजी और जी5 पर जारी किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन