1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: बीच सड़क पर नहाते दिखाई दिए मिलिंद सोमन, यूजर्स ने पूछा- ये कौन सी नई एक्सरसाइज है?

Video: बीच सड़क पर नहाते दिखाई दिए मिलिंद सोमन, यूजर्स ने पूछा- ये कौन सी नई एक्सरसाइज है?

 Published : Aug 06, 2021 11:02 am IST,  Updated : Aug 06, 2021 11:02 am IST

मिलिंद सोमन ने इंस्टाग्राम पर ये फनी वीडियो शेयर किया है, जिस पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

Milind Soman Taking bath in middle of the road users asked what is this new exercise watch video - India TV Hindi
Video: बीच सड़क पर नहाते दिखाई दिए मिलिंद सोमन, यूजर्स ने पूछा- ये कौन सी नई एक्सरसाइज है? Image Source : INSTAGRAM: MILINDRUNNING

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और अपने वर्कआउट के वीडियो-फोटो शेयर कर फैंस को भी अपनी सेहत के प्रति ध्यान रखने की सलाह देते रहते हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें मिलिंद बीच सड़क पर नहाते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।  

इस वीडियो में मिलिंद सोमन बीच सड़क पर बैठे हुए हैं और बाल्टी में मौजूद गर्म पानी मग की मदद से खुद पर डाल रहे हैं। इसके साथ ही वो गाना भी गा रहे हैं- 'ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए।' उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'शूट्स मजेदार होते हैं। गर्म पानी, ठंडी बारिश, मानसून में आधी रात, जो लोग सोचते हैं कि मैं पुशअप्स और रनिंग के अलावा भी कुछ करता हूं, ये एक अलग बात है। मूवी आने वाली है।'

मेडल जीतने पर भारतीय वरना चिंकी,चाइनीज,कोरोना नाम से बुलाते हैं, मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता का गुस्सा

मिलिंद सोमन के इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- क्या हाल कर दिया है लॉकडाउन ने लोगों का। दूसरे ने लिखा- ये कौन सी नई एक्सरसाइज है सर? वहीं, एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- कपड़े तो उतार लो भईया जी। 

मिलिंद सोमन के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स
Image Source : INSTAGRAM मिलिंद सोमन के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स 

इससे पहले मिलिंद ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पुशअप्स करते दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास की लोकेशन काफी खूबसूरत दिखाई दी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड हस्तियां मलाइका अरोड़ा, मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर रियलिटी शो 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' के दूसरे सीजन में जज के रूप में नजर आएंगे। 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2' का प्रीमियर अगस्त में एमटीवी पर होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन