1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता के जन्मदिन पर रखी पार्टी, शेयर की तस्वीरें

मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता के जन्मदिन पर रखी पार्टी, शेयर की तस्वीरें

 Published : Aug 30, 2020 10:51 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 10:51 pm IST

मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कोंवर के जन्मदिन पर बर्थडे पार्टी रखी। सेलिब्रेशन में परिवार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे।

milind soman- India TV Hindi
मिलिंद सोमन Image Source : INSTAGRAM/MILINDRUNNING

एक्टर- मॉडल मिलिंद सोमन ने पत्नी इंकिता कोंवर के 29वें जन्मदिन पर बहुत प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है और बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनका परिवार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे।

मिलिंद सोमन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- फैमिली टाइम। मेरी स्वीटहार्ट अंकिता को जन्मदिन मुबारक हो। यह साल कई तरीकों में मुश्किल साबित हुए लेकिन तुमने इसे बेहतरीन बना दिया, आगे के लिए इंतजार कर रहा हूं। तुमने सारे अनुभव और पल खास बना दिए। 

मिलिंद सोमन की शेयर की हुई पहली तस्वीर में दोनों एथलीट कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उसके बाद की तस्वीरों में बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैं जो मिलिंद ने अंकिता के लिए रखी थी। पार्टी में अंकिता ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनीं थी साथ ही टियारा लगाया था। मिलिंद भी डेनिम शर्ट के साथ ट्राउजर में नजर आ रहे हैं।

अंकिता और मिलिंद 22 अप्रैल 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। मिलिंद सोमन ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा था- पहले मैं अपनी जिंदगी में क्या और कैसें करुं किसी से नहीं पूछता था। लेकिन अब मैं अंकिता से हर बात पर डिसकशन करता हूं। यह शादी के बाद मुझमें सबसे बड़ा बदलाव आया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन