नई दिल्लीः पूरा बॉलीवुड जहां शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को लेकर उत्साहित है वही अभिनेत्री मिनिषा लांबा की अचानक हुई शादी ने सबको चौका दिया है। मिनिषा ने अपने बॉयफ्रेंड रयान थम से आज शादी कर ली है।
पूजा बेदी रयान थम की दूर की बहन हैं और उन्होंने ही इस बात का खुलासा ट्विटर पर किया जहां वो लिखती है, "परिवार में आपका स्वागत है मिनिषा... उम्मीद करती हूं कि आप और मेरे भाई रयान की आगे की जिंदगी खुशियों से भरी होगी।"
वो आगे लिखती है, "अपनी बेटी आलिया और बेटे ओमर के साथ मैं रयान और मिनिषा की वेडिंग लंच में जा रही हूं"

रयान जूहू, मुंबई के एक नाईट क्लब के मालिक हैं। दोनों की मुलाकात 2013 में एक दोस्त के जरिए हुई थी। मिनिषा ने हमेशा अपने रिश्ते की बात को गुप्त रखा था वहीं उन्होंने अपनी शादी के बारे में किसी को कुछ भी पता चलने नहीं दिया।
दोनों ने सिटी कोर्ट में शादी की है जहां सिर्फ दोनों के परिवार वाले ही मौजूद थे।
आगे भी पढ़ें- मिनिषा लांबा फिल्मों में ज्यादा धमाल..