1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा नायर की 'अ सुटेबल बॉय' से जुड़े ईशान और तब्बू

मीरा नायर की 'अ सुटेबल बॉय' से जुड़े ईशान और तब्बू

 Published : Aug 12, 2019 04:16 pm IST,  Updated : Aug 12, 2019 04:16 pm IST

फिल्म निर्माता मीरा नायर की विक्रम सेठ की किताब 'अ सुटेबल बॉय' के इसी नाम पर आधारित फिल्म से कई कलाकार जैसे- अभिनेत्री तब्बू, ईशान खट्टर और नवोदित कलाकार तान्या मनिकतला जुड़ गए हैं।

तब्बू- India TV Hindi
तब्बू

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता मीरा नायर की विक्रम सेठ की किताब 'अ सुटेबल बॉय' के इसी नाम पर आधारित फिल्म से कई कलाकार जैसे- अभिनेत्री तब्बू, ईशान खट्टर और नवोदित कलाकार तान्या मनिकतला जुड़ गए हैं। फिल्म से जुड़ने को लेकर तब्बू ने कहा, "मैं 'अ सुटेबल बॉय' में काम करने को लेकर, खासकर मीरा के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं। उनके साथ 'नेमशेक' में काम करने के बाद आशा है कि मुझे एक बार फिर से क्रिएटिव अनुभव मिलेगा।"

फिल्म में ईशान मान के किरदार में नजर आएंगे, जो एक राजनेता का बेटा है और अपनी जिंदगी को पूरे आनंद के साथ बिताता है। वह सईदा बाई (तब्बू) को पसंद करता है। इस बारे में ईशान ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं उनके नजरिए पर खरा उतरूंगा और मान कपूर की उसी भूमिका को दुनिया के सामने लाऊंगा, जिसकी उन्हें मुझसे अपेक्षा है।"

Also Read:

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद आयुष्मान खुराना के लिए एक और खुशखबरी, जल्द बनेगी 'बधाई हो 2'?

National Award जीतने के बाद आयुष्मान खुराना ने कविता के जरिए बताया पहली बार मुंबई आने का अनुभव, शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन