Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान, तब्बू, विक्की कौशल समेत इन बॉलीवुड सितारों सराही आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'

शाहरुख खान, तब्बू, विक्की कौशल समेत इन बॉलीवुड सितारों सराही आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15'

बॉलीवुड हस्तियों के लिए फ़िल्म "आर्टिकल 15" की ग्रैंड स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jun 27, 2019 05:49 pm IST, Updated : Jun 27, 2019 06:03 pm IST
शाहरुख खान, अनुभव...- India TV Hindi
शाहरुख खान, अनुभव सिन्हा, आयुष्मान खुराना

मुंबई: बॉलीवुड हस्तियों के लिए फ़िल्म "आर्टिकल 15" की ग्रैंड स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें शाहरुख खान, तब्बू, सुनील शेट्टी, विक्की कौशल, सिद्धार्थ रॉय कपूर, तापसी पन्नू, नीना गुप्ता जैसी कई तमाम हस्तियां साल की बहुप्रतीक्षित इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फ़िल्म की स्क्रीनिंग में अपनी उपस्थिति से चार चाँद लगाते हुए नज़र आये।

स्क्रीनिंग में मौजूद बॉलीवुड से तमाम सितारे और प्रेस दिल छू लेने वाली कहानी के लिए फ़िल्म की प्रशंसा करते हुए नज़र आये। विभिन्न घटनाओं को दर्शाती फ़िल्म की हार्ड-हीटिंग कहानी ने दर्शकों को झंझोड़ कर रख दिया है। 

परिवार के साथ आयुष्मान खुराना

परिवार के साथ आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना

अपारशक्ति खुराना

अपारशक्ति खुराना

आयुष्मान खुराना अपनी आगामी इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा फ़िल्म "आर्टिकल 15" में एक अनदेखे पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगे जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म को इसकी प्रासंगिक कहानी और एक मजबूत संदेश के साथ वर्ष की सबसे बड़ी कंटेंट फिल्म माना जा रहा है जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। आर्टिकल 15 ने अपने जानदार ट्रेलर और रोमांचक कहानी के साथ पहले ही दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू

विक्की कौशल

विक्की कौशल

फ़िल्म की हार्ड-हिटिंग लाइन, 'अब फ़र्क लाएंगे' के साथ एक्शन लेने की गुहार लगाने से ले कर फ़िल्म में आयुष्मान खुराना की मौजूदगी तक, "आर्टिकल 15" साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है।

तब्बू

तब्बू

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

फिल्म में ईशा तलवार, एम नसार, मामोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी नज़र आएंगे। 'आर्टिकल 15' अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित और बनारस मीडिया वर्क्स और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित है।  

आर्टिकल 15 स्क्रीनिंग

आर्टिकल 15 स्क्रीनिंग

Also Read:

ऋषि कपूर की बॉलीवुड में वापसी, फिल्म 'झूठा कहीं का' में आएंगे नजर

सोनाक्षी की 'खानदानी शफाखाना' 2 अगस्त को रिलीज होगी

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement