1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने बेटी मीशा के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में की ट्विनिंग, शेयर की फोटो

मीरा राजपूत ने बेटी मीशा के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में की ट्विनिंग, शेयर की फोटो

 Published : Jul 09, 2019 12:37 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 12:37 pm IST

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपनी और बेटी मीशा की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दोनों एक जैसे कपड़े पहनें नजर आ रही हैं।

Mira rajput and misha kapoor- India TV Hindi
Mira rajput and misha kapoor Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर(Shahid kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह'(Kabir Singh) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कबीर सिंह 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और जिस हिसाब से इसका कलेक्शन बढ़ रहा है वह दिन दूर नहीं जब यह 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। जहां शाहिद बॉलीवुड में छाए हुए हैं वहीं उनकी पत्नी और बेटी कैसे पीछे रह सकते हैं। मीरा राजपूत(Mira Rajput) ने बेटी मीशा के साथ एक बेहद क्यूट फोटो शेयर की है।

मीरा ने सोशल मीडिया पर मीशा के साथ ट्विनिंग करते नजर आ रही हैं। मीरा और मीशा दोनों ही पिंक और ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। साथ ही दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। मीशा के अलावा दोनों का एक बेटा ज़ैन भी है।

शाहिद कपूर की बात करें तो 'कबीर सिंह' में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आई हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। यह 2017 में आई तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है।

Also Read:

क्या सच में बाल्ड हुईं सयानी गुप्ता? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Look

रिपोर्टर से कंगना के आर्गुमेंट के बाद मीडिया fraternity ने कहा, माफी मांगे कंगना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन