1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने शेयर की बेटी मीशा की क्यूट फोटो

मीरा राजपूत ने शेयर की बेटी मीशा की क्यूट फोटो

 Published : Apr 12, 2019 06:17 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 06:38 pm IST

मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मीशा कपूर की एक क्यूट सी फोटो शेयर की है।

Misha Rajput- India TV Hindi
Misha Rajput Image Source : INSTAGRAM

मीरा राजपूत(Mira Rajput) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी बेटी मीशा की बहुत ही क्यूट सी फोटो शेयर की है।

मीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरी बड़ी छोटी बेटी। इस जगह पर तुम्हारी फोटो खींचना शुरू की थी और अब तुम इस फ्रेम में पूरी नहीं आती हो। तुम इतनी जल्दी कैसे बड़ी हो गईं। मेरी डार्लिंग। शरारती और दयालु। गॉड ब्लैस अस।

कुछ दिन पहले मीरा ने अपने बेटे ज़ैन के साथ एक क्यूट फोटो शेयर की थी। वह काफी समय से ज़ैन की फोटो शेयर कर रही थीं। मीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- Small Wonder. 

शाहिद और मीरा ने जुलाई 2015 में शादी की थी। अगस्त 2016 में मीरा ने पहली बेटी मीशा को जन्म दिया था।

शाहिद के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं।

'कॉफी विद करण' में शाहिद ने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी, पेरेंटिंग और फिल्मी करियर पर बात की थी। उन्होंने कहा था- ''मेरी पत्नी कहती हैं कि मैं थोड़ा प्रोटेक्टिव हूं और मुझे थोड़ा शांत हो जाना चाहिए। मैं उसे कहता हूं कि वह ज्यादा कैजुअल हैं। इसलिए हम दोनों मिलकर बच्चे के लिए बीच का रास्ता निकालते हैं। इसमें संतुलन की ज़रूरत होती है।''

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सलमान खान इस वजह से किसिंग और न्यूडिटी से रहते हैं दूर

कभी नहीं सोचा था कि निक से शादी होगी: प्रियंका चोपड़ा

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन