1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर के साथ शेयर की प्यारी फोटो, लिखा: 'प्लेग्रुप'

मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर के साथ शेयर की प्यारी फोटो, लिखा: 'प्लेग्रुप'

 Published : Jun 26, 2021 02:41 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 02:41 pm IST

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने देवर ईशान खट्टर के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

mira rajput shares pic with ishaan khatter says playgroup instagram post - India TV Hindi
मीरा राजपूत और ईशान खट्टर  Image Source : INSTAGRAM: MIRA.KAPOOR

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी और परिवार की फोटोज-वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने देवर और अभिनेता ईशान खट्टर के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

इस तस्वीर में मीरा राजपूत और ईशान खट्टर ने प्यार से एक-दूसरे को गले लगाया है। मीरा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है- 'प्लेग्रुप।' इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। 

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत का स्विमसूट में बोल्ड लुक, इंटरनेट पर फोटो हो रही है वायरल

इससे पहले भी मीरा ने ईशान और शाहिद के साथ फोटो शेयर की थी। वो इन दिनों घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं। ईशान और शाहिद भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद आगामी फिल्म 'जर्सी' में एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे। यह इसी नाम की हिट तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक है। हिंदी संस्करण का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी द्वारा किया जा रहा है।

वहीं, ईशान खट्टर फोन भूत में नज़र आएंगे। इसमें कैटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन