1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मिर्जिया' को बॉलीवुड सितारों से हासिल हुई सराहना

'मिर्जिया' को बॉलीवुड सितारों से हासिल हुई सराहना

 Published : Oct 03, 2016 07:10 pm IST,  Updated : Oct 03, 2016 07:10 pm IST

हर्षवर्धन कपूर और अभिनेत्री सयामी खेर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

mirzya- India TV Hindi
mirzya

मुंबई: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर और अभिनेत्री सयामी खेर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म की प्रशंसा करते हुए अमिताभ बच्चन, मेघना गुलजार और सुनील शेट्टी जैसे बॉलीवुड दिग्गजों ने कहा कि यह फिल्म बिल्कुल एक कविता जैसी है। सूरज पंचोली और हुमा कुरैशी ने भी नवोदित हर्षवर्धन कपूर अभिनीत फिल्म की सराहना की।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म की प्रशंसा करते हुए दिग्गजों ने ट्वीट कर कहा:-

अमिताभ बच्चन : 'मिर्जिया' देखी। यह कविता जैसी है। आश्चर्यजनक दृश्य और नए दृष्टिकोण से कहानी कहने का तरीका।

शबाना आजमी: 'मिर्जिया' की खूबसूरती देखकर हैरान रह गए। फिल्म जुनून, आश्चर्यजनक दृश्य, उत्कृष्ट संगीत और नए सपनों से बनी है।

मेघा गुलजार: 'मिर्जिया' का दिलचस्प अनुभव रहा। चमकता हुआ प्रदर्शन, जीवंत संगीत और एक असाधारण कहानी से लोककथाएं जुड़ीं हैं।

हुमा कुरैशी: अभिनेता हर्षवर्धन कपूर बेहतरीन अभिनेता हैं। दोस्त के माध्यम से आपसी मेहनत रंग लाती हैं। 'मिर्जिया' एक सिनेमाई अनुभव है।

सुनील शेट्टी: हर्षवर्धन। आप अपनी पहली प्रस्तुति उच्च स्तर पर ले गए। 'मिर्जिया' एक नया बेंचमार्क है।

फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन