1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस: अभियान में खिलाड़ियों से जुड़ीं मानुषी छिल्लर, प्रभावित लोगों के लिए जुटाएंगी फंड

कोरोना वायरस: अभियान में खिलाड़ियों से जुड़ीं मानुषी छिल्लर, प्रभावित लोगों के लिए जुटाएंगी फंड

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2020 08:54 am IST,  Updated : May 22, 2020 08:54 am IST

मानुषी भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार रोहित शर्मा के अलावा वैश्विक फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मेसी, गैरेथ बेल, डेविड बेकहम और मेसुत ओजि़ल के साथ इस अभियान में शामिल हैं।

miss world 2017 manushi chhillar - India TV Hindi
मानुषी छिल्लर जुटाएंगी फंड Image Source : INSTAGRAM: @MANUSHI_CHHILLAR

मुंबई: पूर्व मिस वल्र्ड और बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री मानुषी छिल्लर को नोवल कोरोनावायरस के खिलाफ वैश्विक अभियान में शामिल किया गया है। वह भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार रोहित शर्मा के अलावा वैश्विक फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मेसी, गैरेथ बेल, डेविड बेकहम और मेसुत ओजि़ल के साथ इस अभियान में शामिल हैं।

कोरोनोवायरस से प्रभावित लोगों के लिए फंड जुटाने के उद्देश्य से मानुषी एक सुपरस्टार-स्टडेड पहल के लिए एक फिटनेस ब्रांड से जुड़ी हैं। वह होम टीम हीरो नामक एक वैश्विक अभियान का हिस्सा है।

इस बारे में मानुषी ने कहा, "वैश्विक एडिडास अभियान होम टीम हीरो चैलेंज का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं। यह विश्व के एथलीटों और क्रिएटर्स के लिए एक अवसर है कि वे विश्व स्तर पर कोरोनोवायरस महामारी से प्रभावित लोगों के लिए अपने वर्कआउट के साथ एकजुट होने में मदद करें और मुझे हैशटैगकोविड19फंड के लिए अपना थोड़ा योगदान देने पर गर्व है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन