1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब ऐश्वर्या राय ने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज पहन मां के साथ जमीन पर बैठकर खाया था खाना, फोटो वायरल

जब ऐश्वर्या राय ने सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज पहन मां के साथ जमीन पर बैठकर खाया था खाना, फोटो वायरल

 Published : May 21, 2020 09:28 pm IST,  Updated : May 21, 2020 09:28 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन की मिस वर्ल्ड के समय की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वह अपनी मां के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाती नजर आ रही हैं।

aishwarya rai bachchan- India TV Hindi
ऐश्वर्या राय बच्चन Image Source : INSTGARAM/ERA OF BOLLYWOOD

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। उनकी पुरानी फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उनकी एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह जमीन पर बैठकर अपनी मां के साथ खाना खा रही हैं। ऐश्वर्या और उनकी मां वृंदा की यह तस्वीर उनके मिस वर्ल्ड के खिताब जीतने के साथ खाना खाने की है। फोटो में ऐश्वर्या पिंक कलर की साड़ी, सिर पर ताज के साथ मिस वर्ल्ड का सैश पहनी हुई नजर आ रही हैं।

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले ऐश्वर्या ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सुष्मिता सेन के साथ भाग लिया था।  मिस इंडिया का खिताब सुष्मिता सेन ने अपने नाम किया था।

कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय की एक पुरानी वीडियो वायरल हुई थी। यह वीडियो ओपरा विनफ्रे के शो की थी। ऐश्वर्या ने ओपरा को साड़ी भी गिफ्ट की थी।  साड़ी में वह होस्ट को साड़ी पहनाती नजर आ रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय जल्द ही मणि रत्मन की आने वाली फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म के बारे में कंफर्म करते हुए उन्होंने पीटीआई को बताया था कि- इस समय मैं मणि रत्नम के साथ काम करने वाली क्योंकि मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन