1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पद्मावती’ विवाद पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिया बयान, देखिए क्या कहा!

‘पद्मावती’ विवाद पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने दिया बयान, देखिए क्या कहा!

 Published : Nov 28, 2017 01:09 pm IST,  Updated : Nov 28, 2017 01:09 pm IST

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता है, इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं।

miss world manushi chhilar on padmavati controversy - India TV Hindi
miss world manushi chhilar on padmavati controversy Image Source : PTI

नई दिल्ली: मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर भारत लौट चुकी हैं। मुंबई पहुंचकर मानुषी ने मीडिया से मुलाकात की। इस दौरान मानुषी ने मीडिया के सवालों के जवाब दिये। इस दौरान जब उनसे पद्मावती विवाद पर पूछा गया तो उन्होंने दीपिका पादुकोण का समर्थन किया।

मानुषी ने कहा- ‘’जिस तरह से दीपिका पादुकोण जान से मारने वाली धमकियों को हैंडल कर रही हैं वो काबिल-ए-तारीफ है। भारतीय महिलाएं हर तरह की समस्याओं से निपटने में खुद ही सक्षम हैं।‘’

 मानुषी ने कहा, मुझे लगता है सभी भारतीय महिलाओं में एक चीज कॉमन है और वह कि हम चुनौतियों से डटकर सामना करती हैं और दूसरों के सामने मिसाल की तरह पेश होती हैं। उन्होंने कहा, हमें ऐसा ही करने जरूरत है और उसके लिए हमें आत्मविश्वास की आवश्यकता है। हालांकि, ऐसा करने के दौरान हमें बहुत सी बंदिशों का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी लगता है कि यह महिलाओं के अनुकूल समाज नहीं है। लेकिन मैं यही कहना चाहूंगी हर किसी को सक्षम होना चाहिए, खुद पर विश्वास होना चाहिए, आप अद्भुत तरीके से काम कर सकती हैं। यहां क्लिक करके देखें मानुषी का जवाब।

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीता है, इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन