1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मॉडल कृतिका चौधरी की रहस्मयी हालत में मौत, 4 दिनों से फ्लैट में पड़ी थी डेड बॉडी

मॉडल कृतिका चौधरी की रहस्मयी हालत में मौत, 4 दिनों से फ्लैट में पड़ी थी डेड बॉडी

 Published : Jun 13, 2017 11:56 am IST,  Updated : Jun 13, 2017 03:18 pm IST

कृतिका चौधरी सोमवार को अपने घर में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गईं। वह पिछले 4 दिनों से अपने मकान में मृत पड़ी थीं। कृतिका के पड़ोसियों को जब उनके घर से बदबू आने लगीं तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अपनी पूरी टीम..

kritika- India TV Hindi
kritika

नई दिल्ली: मुंबई की एक स्ट्रग्लिंग मॉडल कृतिका चौधरी सोमवार को अपने घर में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गईं। वह पिछले 4 दिनों से अपने मकान में मृत पड़ी थीं। कृतिका के पड़ोसियों को जब उनके घर से बदबू आने लगीं तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कृतिका के घर का दरवाजा खोलने पर देखा कि उनकी लाश बेड़ पर पड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक उनकी डेड बॉडी सड़ने लगी थी और उसमें से बदबू आ रही थी। उनके कमरे का एसी भी ऑन ही था। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया और मामले की जांच शुरु कर दी।

कृतिका का फ्लैट मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में स्थित है। फिलहाल पुलिस के सामने कृतिका की मौत एक पहेली बनकर रह गई है। उन्हें शक है कि यह मर्डर हो सकता है। जहां एक तरफ इस मामले पर अभी जांच-पड़ताल कर रही है वहीं उम्मीद है फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद कई अहम चीजें भी सामने आ सकती हैं। कृतिका के परिवार वालों को उनकी मौत की खबर दी जा चुकी है। उनके करीबी दोस्तों से भी पूछताछ जारी है।

बता दें कि कृतिका हरिद्वार की रहने वाली है और वह पिछले काफी समय से मुंबई में ही मॉडलिंग और एक्टिंग करियर में स्ट्रगल कर रही हैं। उन्हें वर्ष 2013 में कंगना रनौत की फिल्म 'रज्जो' में भी देखा गया था। इससे पहले कृतिका 2011 में टीवी धारावाहिक 'परिचय' में नजर आ चुकी थीं। जब वरुण धवन से मिलने के लिए इस फैन ने कर डाला ऐसा कारनामा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन