1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब वरुण धवन से मिलने के लिए इस फैन ने कर डाला ऐसा कारनामा

जब वरुण धवन से मिलने के लिए इस फैन ने कर डाला ऐसा कारनामा

 Published : Jun 12, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 03:03 pm IST

बॉलीवुड के फेसम एक्टर वरूण धवन की लड़कियों में दीवानगी ऐसी है कि वह उनके लिए किसी भी हद को पार कर सकती हैं। ऐसी ही एक दीवानी ने वरूण से मिलने के लिए सारी हदों को पार कर दिया।

varun dhwan- India TV Hindi
varun dhwan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सितारों के फैंस की दीवागनी ऐसी हैं कि कई बार फिल्मी सितारे भी मुश्किल में पड़ जाते हैं। फिर चाहे बात शाहरूख खान, सलमान खान की हो या फिर किसी दूसरे एक्टर की। (‘हसीना’ का टीजर पोस्टर हुआ रिलीज, बुर्के में नजर आईं श्रद्धा कपूर)

वह अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस किसी भी हद तक चले जाते है। लेकिन कई बार फैंस ऐसा कुछ कर देते है कि एक्टर्स की नींद तो उड़ती है साथ में परिवार की भी नींद हराम हो जाती है। ऐसा ही मामला एक सामने आया। जिसमें एक लड़की अपने मनपसंद एक्टर वरुण धवन से मिलने के लिए घर से भागकर मुम्बई पहुंच गई।

बॉलीवुड के फेसम एक्टर वरुण धवन की लड़कियों में दीवानगी ऐसी है कि वह उनके लिए किसी भी हद को पार कर सकती हैं। ऐसी ही एक दीवानी ने वरूण से मिलने के लिए सारी हदों को पार कर दिया। रायपुर की रहने वाली अदिति सुराना नाम की एक लड़की वरूण से मिलने के लिए अपने घर से भागकर मुम्बई पहुंच गई। पुलिस ने अदिति को मुम्बई के कंजुरमार्ग रेलवे स्टेशन से पकड़ा। पुलिस ने अदिति को परिजनों के हवाले करने से पहले एक्टर वरूण धवन से मिलवाया।

वरूण को जैसे ही इस बात का पता चला कि अदिति उनसे मिलने के लिए घर से भागकर आई है तो वह घबरा गए, लेकिन वह अदिति से मिलें और  इस मुलाकात के दौरान वरूण ने अदिति के साथ सेल्फी भी ली। इतना ही नहीं वरुण ने अदिति को काफी देर तक समाझाया और कहा कि जो रास्ता उसने चुना है वो सही नहीं हैं। ऐसे में परिवार के और दूसरे लोगों को मुश्किल आ सकती है।

आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने 10 जून को अदिति के गायब होने की सूचना टि्वटर पर दी थी। वरूण धवन ने टि्वटर पर प्रीति शर्मा का धन्यवाद करते हुए लिखा कि 'मुझे खुशी है कि अदिती सुराना सुरक्षित अपने घर पहुंच गई हैं।'   

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन