1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘हसीना’ का टीजर पोस्टर हुआ रिलीज, बुर्के में नजर आईं श्रद्धा कपूर

‘हसीना’ का टीजर पोस्टर हुआ रिलीज, बुर्के में नजर आईं श्रद्धा कपूर

 Published : Jun 12, 2017 02:42 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 02:42 pm IST

श्रद्धा कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में हसीना का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह पहला मौका

shraddha- India TV Hindi
shraddha

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में हसीना का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह पहला मौका है जब श्रद्धा को किसी बायोपिक में काम करते हुए देखा जाएगा। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर बेहद उत्सुकता बनी हुई है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म में श्रद्धा का लुक जारी किया गया था, जिसके बाद से इस फिल्म के लिए बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ गई है। अब फिल्म का एक टीजर पोस्टर सामने आ गया है। इसे खुद श्रद्धा ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें श्रद्धा अपने चेहरे पर बुर्का पहने हुए भीड़ के बीच खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। इस पोस्टर में सिर्फ उनकी आंखे नजर आ रही हैं।

इस पर लिखा हुआ दिख रहा है, "अठ्ठासी केसेज दर्ज, पर कोर्ट में हाज़री सिर्फ एक बार" अब इस लाइन ये तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि हसीना पारकर की जिंदगी को काफी बेहतरीन ढंग से पेश किए जाने की पूरी तैयारी है। ऐसे में दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ना तो जायज ही है। वैसे इसकी एक खास वजह श्रद्धा कपूर को भी माना जा रहा है। फिल्म में उनका दमदार अंदाज और एक रौबिला लुक पहले ही दर्शकों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर रहा है। वैसे इस फिल्म में श्रद्धा के रियल लाइफ भाई सिद्धार्थ कपूर भी इस फिल्म से अपनी अभिनय पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

फिल्म में पहली बार श्रद्धा और उनके भाई की जोड़ी नजर आ रही है। सिद्धांत फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि सिद्धांत ने अपने इस किरदार को बखूबी पर्दे पर दिखाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने खास फिल्म के अपना 9 से 10 किलो तक वजन भी बढ़ाया है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हसीना के जिंदगी को चार भागों में पेश किया जाएगा। फिल्म में श्रद्धा 18 से लेकर 43 साल तक की उम्र में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 14 जुलाई को सिनेमाघरों में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन