1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन को अपना पति बताने वाली मॉडल ‘बिग बॉस’ में आएगी नजर

अभिषेक बच्चन को अपना पति बताने वाली मॉडल ‘बिग बॉस’ में आएगी नजर

 Published : Aug 31, 2017 12:06 pm IST,  Updated : Aug 31, 2017 12:06 pm IST

जाह्नवी का नाम सबसे पहले चर्चा में तब आया था जब अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से शादी करने वाले थे। जाह्नवी ने उस दौरान दावा किया कि वो अभिषेक की पत्नी हैं।

bigg boss 11- India TV Hindi
abhishek bachchan jahnvi kapoor aishwary rai

नई दिल्ली: टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 11वां सीजन जल्द शुरू होने वाला है। आजकल शो इसमें नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा में है। इस शो के कुछ नाम फाइनल भी हो चुके हैं तो कुछ नामों पर चर्चा चल रही है। अब शो के प्रतियोगी के रूप में एक नया नाम जुड़ गया है। यह नाम है जाह्नवी कपूर का। ये जाह्नवी कोई और नहीं बल्कि खुद को अभिषेक बच्चन की पत्नी बताने वाली मॉडल है।

जाह्नवी का नाम सबसे पहले चर्चा में तब आया था जब अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से शादी करने वाले थे। जाह्नवी ने उस दौरान दावा किया कि वो अभिषेक की पत्नी हैं। जाह्नवी इतने पर ही नहीं रुकी थीं उन्होंने अपने हाथ की नस भी काट ली थी।

जाह्नवी ने अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दस’ में एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। खबर आ रही है कि इस शो में बतौर प्रतियोगी जाह्नवी को लाया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि जाह्नवी बिग बॉस में क्या कमाल दिखाती हैं। वैसे भी बिग बॉस उन्हीं लोगों को शो का हिस्सा बनाता है जो किसी न किसी विवाद में फंस चुके होते हैं।

इस शो के लिए कपिल शर्मा की फिल्म किस-किस को प्यार करूं में काम कर चुकी एक्ट्रेस सिमरन कौर का नाम भी फाइनल किया गया है। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस सीजन खान, भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी और अभिनेता मनोज तिवारी का नाम तय हो चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन