1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मॉम' में श्रीदेवी का किरदार निभाने वाली सजल अली ने अबू धाबी में रचाई शादी

'मॉम' में श्रीदेवी का किरदार निभाने वाली सजल अली ने अबू धाबी में रचाई शादी

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2020 12:04 am IST,  Updated : Mar 20, 2020 12:04 am IST

अभिनेत्री सजल अली ने लंबे समय से रहे अपने बॉयफ्रेंड अहद रजा मीर से अबू धाबी में शादी कर ली है।

sajal ali wedding pictures- India TV Hindi
सजल अली ने की शादी

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी द्वारा अभिनीत फिल्म 'मॉम' में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री सजल अली ने लंबे समय से रहे अपने बॉयफ्रेंड अहद रजा मीर से यहां शादी कर ली है।

पिछले साल जून में इन दोनों ने सगाई कर ली थी। उनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों का था, जिसमें उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने शिरकत की थी। रस्म-ए-हिना (मेंहदी समारोह) का आयोजन अमीरात पैलेस होटल में किया गया था।

सजल और अहद दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की है, जिन्हें देखकर उनके प्रशंसक बेहद रोमांचित हो गए हैं।

अहद और सजल आने वाले समय में जी5 के सीरीज 'धूप की दीवार' में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन