1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में सबसे ज्यादा सर्च की गई सिंगर कनिका कपूर वहीं 'रामायण' बना फेवरेट सीरियल

लॉकडाउन में सबसे ज्यादा सर्च की गई सिंगर कनिका कपूर वहीं 'रामायण' बना फेवरेट सीरियल

 Published : Apr 24, 2020 06:15 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 06:24 pm IST

लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए शुरू हुई रामायण को सबसे ज्यादा देखा गया है। वहीं कनिका कपूर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़कर सर्च के मामले में आगे निकल गई हैं।

ramayan and kanika kapoor- India TV Hindi
रामायण और कनिका कपूर Image Source : INSTAGRAM

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए गए बंद के दौरान लोगों की जिज्ञाया और रूझान की झलक याहू इंडिया पर की गई ऑनलाइन खोज में सामने आई। महामारी के कारण इस नए वायरस संबंधी खोजों में 427 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। खोजे गए शीर्ष कीवर्ड में कोविड-19, कोविड-19 अपडेट, कोविड-19 के लक्षण, कोविड-19 मौत की संख्या, कोविड-19 उपचार और कोविड-19 ट्रैकर थे।

लोगों ने 'भारत में लॉकडाउन', 'कोरोनोवायरस के लिए टीका', 'सामाजिक भेद' और 'कोरोनोवायरस के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन' के लिए भी बडी संख्या में खोज हुईं। मलेरिया-रोधी दवा है जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोनावायरस संकट के खिलाफ लड़ाई में "गेम चेंजर" बताया, इसे भी इंटरनेट पर जमकर सर्च किया गया।

वहीं प्री-लॉकडाउन चरण के दौरान की बात करें तो अभिनेता प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा सर्च की गईं महिला सेलिबटी बनीं, इसके बाद कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यह आंकडे तब बदल गए जब 'बेबीडॉल' गायिका कनिका कपूर लंदन से लौटीं और उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया। बाद में वो क्वारंटीन में न रहने के कारण आलोचना की शिकार भी हुईं।

लॉकडाउन होने के बाद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और रजनीकांत सबसे अधिक खोजे गए पुरुष सेलेब्स की सूची में सबसे ऊपर हैं।

लॉकडाउन में रामानंद सागर की रामायण को लोगों ने सबसे ज्यादा देखा है। सीरियल का दोबारा टेलिकास्ट भी लोगों को काफी पसंद आया है।

 

याहू की 'सर्च इन द लॉकडाउन' क्रोनिकल्स तुलना करती है कि लॉकडाउन से पहले और उसके दौरान भारत में उपयोगकतार्ओं ने क्या-क्या खोजें की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन