1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Motichoor Chaknachoor Box Office Collection Day 1: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की मूवी की बंपर ओपनिंग

Motichoor Chaknachoor Box Office Collection Day 1: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की मूवी की बंपर ओपनिंग

 Published : Nov 16, 2019 01:06 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 02:21 pm IST

ये फिल्म शादी से संबंधित कॉमेडी पर आधारित है, जिसमें मनोरंजन का तड़का जमकर लगाया गया है।

Motichoor Chaknachoor Box Office Collection Day 1- India TV Hindi
'मोतीचूर चकनाचूर' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी

Motichoor Chaknachoor Box Office Collection Day 1: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' ने ओपनिंग डे पर कमाई की अच्छी शुरुआत की है। नवाजुद्दीन अब रोमांटिक फिल्मों में हाथ आजमा रहे हैं और अथिया के साथ पहली बार स्क्रीन पर नज़र आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'मोतीचूर चकनाचूर' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल आंकड़ें आना बाकी है।

Marjaavaan Box Office Collection Day 1: 'मरजावां' की अच्छी शुरुआत, सिद्धार्थ-रितेश की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

ये फिल्म शादी से संबंधित कॉमेडी पर आधारित है, जिसमें मनोरंजन का तड़का जमकर लगाया गया है। देवमित्रा विश्वाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को किरन जावेरी भाटिया ने 'वुडपेकर मूवीज' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। 

बता दें कि नवाजुद्दीन ने 'ब्लैक फ्राइडे', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बदलापुर', 'फ्रीकी अली' और 'ठाकरे' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, अथिया ने साल 2015 में 'हीरो' मूवी से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन