1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौनी रॉय ने 'लुटेरा' के गाने 'संवार लूं' पर किया कथक, देखिए वीडियो

मौनी रॉय ने 'लुटेरा' के गाने 'संवार लूं' पर किया कथक, देखिए वीडियो

 Published : May 03, 2020 06:56 pm IST,  Updated : May 03, 2020 07:02 pm IST

मौनी रॉय को जल्द ही आप अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखेंगे, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मौनी रॉय- India TV Hindi
मौनी रॉय

मौनी रॉय भी इन दिनों लॉकडाउन में अपने घर पर हैं। हालांकि घर पर रहकर भी मौनी डांस सेशन, इंटेंस वर्कआउट करना नहीं भूल रही हैं।  घर पर रहकर परिवार के साथ समय बिताने के साथ मौनी रॉय अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रख रही हैं। सोशल मीडिया पर अपने डांस और वर्कआउट का वीडियो शेयर करके मौनी फैंस से भी टच में रहती हैं। 3 मई को, मौनी रॉय ने अपने फैन्स के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा के गाने 'संवार लूं' पर कथक करती दिख रही हैं।

वीडियो में मौनी कम मेकअप के साथ सफेद और हरे रंग की अनारकली पहने हुए दिखाई दे रही हैं। मौनी का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। देखिए वीडियो-

मौनी रॉय देश भर में एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। उन्होंने 2007 में एकता कपूर की क्योंकि सास भी कभी बहू थी के साथ टेलीविजन पर शुरुआत की। वह कई टेलीविजन शो का हिस्सा भी बनीं। नागिन सीरियल ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया। अभिनेत्री को आप जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में देखेंगे, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ब्रह्मास्त्र 4 दिसंबर, 2020 को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन