1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आदित्य रॉय कपूर ने झाड़ू लगाते हुए तस्वीर की पोस्ट, लिखा- प्लान बी

आदित्य रॉय कपूर ने झाड़ू लगाते हुए तस्वीर की पोस्ट, लिखा- प्लान बी

 Published : Mar 27, 2020 09:08 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 09:08 am IST

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं, उन्हें पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया मे डालना पसंद नहीं है।

 आदित्य रॉय कपूर - India TV Hindi
 आदित्य रॉय कपूर 

पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के बाद सभी बॉलीवुड सितारे भी घर पर ही हैं। आए दिन सितारे अपने वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कोई बर्तन धोते तो कोई झाड़ू लगाते वीडियो शेयर कर रहा है। एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने भी अब एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो गार्डन में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए आदित्य रॉय कपूर ने लिखा है- यह मेरा प्लान बी है। खाली समय में करने को कुछ नहीं था इसलिए मैं गार्डन की सफाई कर रहा हूं। वैसे भी हाउस हेल्प नहीं आ रही है। आदित्य रॉय कपूर से मजे लेने के लिए अर्जुन कपूर और वरुण धवन आगे आ गए। दोनों ने फनी कमेंट किये हैं।

सेल्फ आइसोलेशन में कुकिंग कर रहे हैं 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

हाल ही मे आदित्य रॉय कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट ओपेन किया है, आदित्य पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं करते, इसी वजह से वे सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। 

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मलंग’ हाल ही में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी के किसिंग सीन खूब चर्चा में थे। आदित्य और दिशा के अलावा फिल्म में अनिल कपूर, कुणाल खेमू और वत्सल सेठ जैसे सितारे नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन