1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. होली के गाने पर साथ थिरकते दिखेंगे मौनी रॉय और वरुण शर्मा

होली के गाने पर साथ थिरकते दिखेंगे मौनी रॉय और वरुण शर्मा

 Published : Feb 27, 2020 01:30 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 01:30 pm IST

मीका सिंह के गाने में साथ थिरकते दिखेंगे मौनी रॉय, वरुण शर्मा और सनी सिंह। इस गाने को कोरियोग्राफ किया है रेमो डिसूजा ने।

 मौनी रॉय और वरुण शर्मा- India TV Hindi
 मौनी रॉय और वरुण शर्मा होली सॉन्ग पर साथ करेंगे डांस

मुंबई: अभिनेत्री मौनी रॉय और अभिनेता वरुण शर्मा व सनी सिंह एक होली स्पेशल गीत में नजर आएंगे। इसे मीका सिंह और अभिनव शेखर ने गाया है। अभिनव ने कहा, "यह गाना वाकई में मेरे लिए खास है। मैं होली के लिए हमेशा से ही कुछ नया बनाना चाहता था। मीका पाजी और रेमो सर के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा।"

संजय कुकरेजा द्वारा निर्मित इस गाने के वीडियो को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। इसे बीलाइव म्यूजिक पर रिलीज किया जाएगा।

इस गाने को संगीत आदित्य देव ने दिया है और अभी तक इसे टाइटल नहीं दिया गया है।

शाहिद कपूर ने मनाया जन्मदिन, इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो आए सामने

'तख्त' के लेखक ने हिंदुओं के खिलाफ किया ट्वीट, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट तख्त'

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन