1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने मनाया जन्मदिन, इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो आए सामने

शाहिद कपूर ने मनाया जन्मदिन, इनसाइड पिक्चर्स और वीडियो आए सामने

 Published : Feb 25, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 02:58 pm IST

शाहिद कपूर आज 39 साल के हो गए। शाहिद जल्द ही फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे।

 शाहिद कपूर- India TV Hindi
 शाहिद कपूर Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता शाहिद कपूर मंगलवार को 39 साल के हो गए और इस दिन वह शूटिंग में मशगूल रहे। शाहिद अपने इस खास दिन को आगामी फिल्म 'जर्सी' के सेट पर बिता रहे हैं। शाहिद ने कहा, "फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं अपने जन्मदिन पर विशेष रूप से 'जर्सी' के सेट पर काम करने को लेकर खुशी और आभार महसूस कर रहा हूं।"

शाहिद कपूर की उनके परिवार के साथ केक काटते हुए तस्वीर भी सामने आई है। शाहिद के साथ उनकी वाइफ मीरा राजपूत कपूर और पिता पंकज कपूर नजर आ रहे हैं।

शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके लिए एक प्यारा सा पोस्ट लिखा, "उन्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।"

मीरा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरे जीवन के प्यार को जन्मदिन मुबारक हो।" तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

 शाहिद कपूर
 शाहिद कपूर

शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शाहिद की तस्वीरें अपलोड की।

तस्वीरों के साथ कैप्शन में ईशान ने लिखा, "मेरे बड़े मियां। जन्मदिन मुबारक हो भाईजान।"

'तख्त' के लेखक ने हिंदुओं के खिलाफ किया ट्वीट, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट तख्त'

आगामी फिल्म 'जर्सी' में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका में दिखाई देंगे। यह इसी नाम की हिट तेलुगू फिल्म की हिंदी रीमेक है। हिंदी संस्करण का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी द्वारा किया जा रहा है।

जब साजिद नाडियाडवाला की पत्नी ने कहा, 'इनके पर्स में दिव्या भारती की फोटो है'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन