1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने की 'थप्पड़' की एक्ट्रेस तापसी पन्नू की तारीफ

सोनम कपूर ने की 'थप्पड़' की एक्ट्रेस तापसी पन्नू की तारीफ

 Published : Feb 24, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Feb 24, 2020 04:28 pm IST

सोनम कपूर ने तापसी पन्नू की तारीफ की है, तापसी ने भी इसका जवाब दिया है।

सोनम कपूर , तापसी पन्नू- India TV Hindi
सोनम कपूर ने की तापसी पन्नू की तारीफ Image Source :

मुंबई: अभिनेत्री सोनम के. आहूजा ने अभिनेत्री तापसी पन्नू की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि तापसी पुरानी सामाजिक अवधारणाओं को तोड़ने वाली महिला हैं। सोनम ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "मुझे तापसी बहुत पसंद है, वह अवधारणाओं को तोड़ती हैं।"

इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में तापसी ने कहा, "बहुत-बहुत शुक्रिया सोनम। आप बहुत प्यारी हैं। हम सभी को सालों से चली आ रही अवधारणा को तोड़ना है, जिसमें हम फंसे हुए हैं।"

फिल्म 'नीरजा' की अभिनेत्री की यह प्रतिक्रिया तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'थप्पड़' की रिलीज के पहले आई है। इस फिल्म में पवैल गुलाटी, कुमुद मिश्रा, रत्ना पाठक शाह, तन्वी आजमी, दिया मिर्जा और राम कपूर भी हैं।

'थप्पड़' इस शुक्रवार को रिलीज होगी।

श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सिरी पर इमोशनल हुई फिल्म इंडस्ट्री, सेलेब्स ने एक्ट्रेस को यूं किया याद

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन