1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं जान्हवी कपूर, लिखा- आपको रोज याद करती हूं

मां श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं जान्हवी कपूर, लिखा- आपको रोज याद करती हूं

 Published : Feb 24, 2020 10:27 am IST,  Updated : Feb 24, 2020 10:27 am IST

श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुआ था। श्रीदेवी वहां फैमिली वेडिंग में शामिल होने गई थीं।

जान्हवी कपूर, श्रीदेवी - India TV Hindi
डेथ एनिवर्सरी पर जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी को किया याद Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने लोगों को स्तब्ध कर दिया था। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं और दे गई ढेर सारी यादें। आज उस काले दिन को 2 साल हो गए। इंडिया की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई एक पारिवारिक शादी अटेंड करने गई थीं। जान्हवी कपूर शादी में नहीं जा पाई थीं वो यहां 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त थीं। श्रीदेवी के निधन के दो साल होने पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मां के साथ की एक तस्वीर शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

जान्हवी ने तस्वीर के साथ लिखा- आपको रोज याद करती हूं। देखिए जान्हवी कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट-

हाल ही में एक इंटरव्यू में जान्हवी ने बताया कि वो अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाई हैं।

जान्हवी अक्सर अपनी मां की साड़ी में नजर आती हैं। उनके लुक की तुलना हमेशा मां श्रीदेवी से की जाती है। 

जान्हवी कपूर-श्रीदेवी
जान्हवी कपूर-श्रीदेवी

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में अमिताभ बच्चन की तस्वीर देखते ही रेखा ने कहा-ये डेंजर जोन है

जान्हवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। जान्हवी इस फिल्म में फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना का रोल प्ले कर रही हैं, जिन्हें सूर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल बड़े पर्दे पर 24 अप्रैल को रिलीज होगी। 

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट फिर बदली, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन