1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तख्त' के लेखक ने हिंदुओं के खिलाफ किया ट्वीट, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट तख्त'

'तख्त' के लेखक ने हिंदुओं के खिलाफ किया ट्वीट, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट तख्त'

 Published : Feb 25, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Feb 25, 2020 01:36 pm IST

करण जौहर की फिल्म 'तख्त' के राइटर के ट्वीट से फैन्स काफी आहत हुए हैं। 

ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट तख्त'- India TV Hindi
ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा 'बायकॉट तख्त'

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर की आगामी फिल्म 'तख्त' विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के पटकथा लेखक हुसैन हैदरी ने हिंदुओं के खिलाफ ट्वीट किया, जिसके बाद से कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं और फिल्म का बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं।ट्विटर पर अभी हैशटैगबॉयकॉटतख्त शीर्ष पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें देशवासी हैदरी पर कथित हिंदू विरोधी ट्वीट करने का आरोप लगा रहे हैं।

हुसैन का ट्विटर अकाउंट लॉक्ड है, लेकिन उनके ट्वीट के स्क्रीनशॉट, जिसमें 'हिंदू आतंकवाद' लिखा है, वह लोगों के बीच वायरल हो रहा है।

बहुसंख्यक ट्वीट में फिल्मकार करण जौहर से यह मांग की जा रही है कि हैदरी को फिल्म की टीम से हटाया जाए, वरना वे फिल्म का बहिष्कार करेंगे। हालांकि अभी इस पर जौहर की प्रतिक्रिया आनी बाकी है।

करिश्मा कपूर की वेब सीरीज 'मेंटलहुड' का ट्रेलर रिलीज़

एक यूजर ने लिखा, "हे धर्मामूवीज यह आदमी जो तुम्हारे वेतन पर पल रहा है वह हिंदू धर्म की दिन-रात बुराई करता है। इसलिए हम आपकी फिल्म का बहिष्कार करते हैं।"

दूसरे ने लिखा, "यह आदमी 'तख्त' का लेखक है। लेकिन बेशर्म हिंदू इसके बाद भी इसके साथ फिल्म कर रहे हैं।"

जब साजिद नाडियाडवाला की पत्नी ने कहा, 'इनके पर्स में दिव्या भारती की फोटो है'

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन