1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मौनी रॉय को डेनिम जंपसूट पहनना पड़ा महंगा, लोगों ने कर दिया ट्रोल

मौनी रॉय को डेनिम जंपसूट पहनना पड़ा महंगा, लोगों ने कर दिया ट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2020 04:56 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 04:56 pm IST

मौनी रॉय अधिकतर अपने लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। लेकिन इस बार वह डेनिम जंपसूट में नजर आईं। जिसके कारण उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ा। 

Mouni roy- India TV Hindi
Mouni roy Image Source : YOGEN SHAH

नागिन फेम मौनी रॉय ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में एंट्री की। अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री है जो लुक्स को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। लेकिल हाल में ही उनका ये एक्सपेरिमेंट लोगों को बिल्कुल भी नहीं भाया। 

दरअसल,  मौनी रॉय मुंबई के जुहू में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने मल्लिका श्रॉफ के कलेक्शन Mash से डेनिम जंपसूट पहना। जिसमें बड़े-बड़े स्लोगन प्रिंट किए गए थे। इस ओवरसाइड जंपसूट के साथ मौनी ने ब्लैक कलर के सनग्लासेस  पहना। जो उनके लुक में बिल्कुल भी सूट नहीं कर रहा था।

Mouni roy
Image Source : YOGEN SHAHMouni roy
  

इस लुक के साथ मौनी ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा हुआ था। मौनी इस लुक में ठीक लग रही थी लेकिन जंपसूट का ज्यादा ढीला होने के कारण उनके लुक को बेकार कर दिया। 

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा रफल लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

Mouni roy
Mouni roy

फैंस को मौनी का ये लुक ज्यादा पंसद नहीं आया। जिसके कारण उनकी तस्वीर में एक यूजर ने लिखा, माइकल जैक्सन। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पूरा बॉलीवुड बिगड़ गया। वहीं कई यूजर्स पूछ रहें है कि आखिर मौनी रॉय से पहना क्या है?

 'मलंग' की सक्सेस पार्टी में वाइन कलर की ड्रेस में स्टनिंग नजर आईं दिशा पाटनी, देखें तस्वीरें

Mouni roy
Image Source : VIRALMouni roy

मौनी रॉय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल