1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'मलंग' की सक्सेस पार्टी में वाइन कलर की ड्रेस में स्टनिंग नजर आईं दिशा पाटनी, देखें तस्वीरें

'मलंग' की सक्सेस पार्टी में वाइन कलर की ड्रेस में स्टनिंग नजर आईं दिशा पाटनी, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 13, 2020 12:12 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 12:12 pm IST

दिशा पाटनी ने एक बार फिर अपनी स्टनिंग अवतार से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। मलंग फिल्म की सक्सेस पार्टी में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। 

Disha patani- India TV Hindi
Disha patani Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस और फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने हर एक लुक से पूरा लाइम लाइट चुरा लेती हैं। फिल्म 'मलंग' की सक्सेस पार्टी में भी दिशा पाटनी अपने लुक के कारण सुर्खियों में छा गई। 

दिशा के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह सक्सेस पार्टी में काफी स्टनिंग अवतार में नजर आईं। दिशा ने वाइन कलर की बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस पहनीं। इस ड्रेस में रूच्ड पैटर्न में थी। इसके साथ ही फुल स्लीव्स नेट की थीं जो टीजिंग इफेक्ट दे रही थीं।

Disha patani
Disha patani

दिशा ने इस लुक के साथ हाईलाइट्स, ग्लोसी लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। वहीं एक्ससेरीज में डायमंड ईयररिंग्स के साथ पतली सी गले में चैन और हाथों में पतला सा ब्रेसलेट पहना। 

Disha patani
Disha patani

दिशा ने इस लुक को ब्लैक कलर की हाई हील्स के साथ पूरा किया। 

Disha patani
Disha patani

मलंग की सक्सेस पार्टी में दिशा पाटनी के अलावा अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू के साथ-साथ डायरेक्टर मोहित सूरी भी नजर आएं। 

दिशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' के बाद आदित्य रॉय कपूर और जॉन अब्राहम के साथ 'एक विलेन 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा सलमान खान के साथ 'राधे' में नजर आने वाली हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल