नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा मौनी रॉय ने धारावाहिक 'नागिन' से दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान हासिल कर ली है। हालांकि इन दिनों उन्होंने टीवी से थोड़ी दूरियां बना ली है, दरअसल वह अब बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारियां कर रही हैं। इसके अलावा मौनी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने चाहनेवालों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल मौनी ने बीते बुधवार को मुंबई में नया घर खरीदा है, जिसकी वजह से उन्होंने अपने सभी दोस्तों को पार्टी दी।
Related Stories
इस दौरान मौनी के कई करीबी दोस्त और फिल्मी सितारे भी दिखे। अब इस पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में मौनी को अभिनेत्री और अपनी खास दोस्त संजीदा शेख के साथ देखा जा रहा है। वीडियो में मौनी 1964 में आई फिल्म 'कश्मीर की कली' का लोकप्रिय गाना 'तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हें बनाया' गा रही हैं।
लेकिन गाने के बीच में ही संजीदा भी वीडियो में आ जाती हैं। इसके बाद दोनों कुछ ऐसा करती हैं, जिसे देख फैंस हैरान रह जाएंगे। गौरतलब है कि इस पार्टी में 'नागिन 2' में मौनी के सह-अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी पहुंचे थे। गौरतलब है कि मौनी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' में नजर आने वाली हैं।